पहाड़ी गेट चौराहे पर सड़क हादसे में घायल युवक से मिले सलमान शाह, डॉक्टरों से बेहतर इलाज देने की अपील*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पहाड़ी गेट चौराहे पर सड़क हादसे में घायल युवक से मिले सलमान शाह, डॉक्टरों से बेहतर इलाज देने की अपील*

Tuesday, September 15, 2026 | September 15, 2026 Last Updated 2026-09-15T14:55:55Z
    Share
संवाददाता सुधीर शर्मा ब्यूरो चीफ रामपुर 

पहाड़ी गेट चौराहे पर सड़क हादसे में घायल युवक से मिले सलमान शाह, डॉक्टरों से बेहतर इलाज देने की अपील*


रामपुर।। सोमवार की शाम करीब 7:30 बजे पहाड़ी गेट चौराहे पर टेम्पो और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के पैर में काफी चोटें आईं हादसे की जानकारी मिलने पर युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह अस्पताल पहुंचे और घायल युवक से मुलाकात कर उसका हालचाल जाना। उन्होंने परिजनों से भी बातचीत कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया सलमान शाह ने मौके पर मौजूद डॉक्टरों से घायल युवक का बेहतर उपचार करने और उसकी हालत पर लगातार निगरानी रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क हादसे बेहद दर्दनाक होते हैं और ऐसे समय में घायल व्यक्ति को तत्काल और बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराना सबसे जरूरी है उन्होंने घायल युवक के जल्द स्वस्थ होने की दुआ करते हुए कहा कि अल्लाह तआला उसे जल्द से जल्द सेहत और पूरी तरह शिफा अता फरमाए सलमान शाह ने लोगों से भी अपील की कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखें।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close