भोजीपुरा, बरेली- ₹02 लाख की लूट की घटना का अनावरण, पुलिस मुठभेड़ में 01 घायल अभियुक्त सहित 03 गिरफ्तार, लूटी गई शत-प्रतिशत धनराशि ₹02 लाख बरामद।*
घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 30.10.2026 को वादी उवैश पुत्र खादिम अली निवासी ग्राम रतना चुन्नीलाल, थाना भोजीपुरा द्वारा सूचना दी गयी कि दिनांक 30.10.2026 को वादी अपने दोस्त मोनिश अली के साथ बैंक से ₹02 लाख निकालकर बैग में रखकर मोटरसाइकिल से गांव जा रहा था। रास्ते में अलीनगर से खड़ंजे पर एक ट्यूबवेल के पास मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने तमंचा दिखाकर उसे गिरा दिया तथा बैग में रखे ₹02 लाख लूटकर लाडपुर की तरफ फरार हो गए, जिसके संबंध में PS भोजीपुरा पर FIR 901/2026 धारा 61(2)/309(4) BNS पंजीकृत किया गया।
पुलिस कार्यवाहीः-
दिनांक 31.10.2026 को उपरोक्त मुकदमे में वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मनहेरा पुलिया के पास 03 मोटरसाइकिल सवार अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त 1. एहसान अली पुत्र जाकिर अली निवासी खजुरिया खुर्द, थाना खजुरिया, जनपद रामपुर उम्र करीब 19 वर्ष के दाहिने पैर में गोली लगी तथा 2. अभियुक्त विनीत गंगवार पुत्र महिपाल गंगवार निवासी ग्राम सराय, थाना शीशगढ़, बरेली एवं 3. मोनिश अली पुत्र छोटे शाह निवासी ग्राम रतना चुन्नीलाल, थाना भोजीपुरा, बरेली उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
बरामदगीः-
अभियुक्त एहसान के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस, 02 जिंदा कारतूस, मोबाइल व लूट के ₹01 लाख तथा अन्य दोनों अभियुक्तों के कब्जे से ₹50-50 हजार व मोबाइल बरामद हुए। घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। इस प्रकार *लूटी गई शत-प्रतिशत धनराशि ₹02 लाख बरामद की गई।
मुठभेड़ में आरक्षी अंकित कुमार के बाएं बाजू में गोली की रगड़ लगने से चोट आई है। घायल अभियुक्त एवं आरक्षी को उपचार हेतु सीएचसी भोजीपुरा भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही
जारी है
राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट ब्यूरो चीफ बदायूं से