जरीफनगर पुलिस का दोहरा वार: शराब तस्कर दबोचा, हुड़दंग करने वाले 2 युवक सलाखों के पीछे
संवाददाता प्रदीप कुमार की रिपोर्ट जरीफनगर सहसवान
उस्मानपुर:बदायूँ। दीपावली के बाद भी अवैध शराब का धंधा करने वालों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। एसएसपी बदायूँ के सख्त निर्देश पर थाना जरीफनगर पुलिस ने गुरुवार को एक साथ दो मोर्चों पर कार्रवाई कर तीन बदमाशों को धर दबोचा।
पहला वार - शराब तस्कर गिरफ्तार:
अवैध शराब निष्कर्षण और बिक्री के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। बागवाला तिराहे के पास पुलिस ने घेराबंदी कर शातिर तस्कर हरवेश पुत्र प्रकाश (22) को 25 पाउच देशी शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी समसपुर कुवरी गांव का रहने वाला है, जो रात के अंधेरे में शराब की सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
दूसरा वार - शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई:
वहीं कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों को भी पुलिस ने बख्शा नहीं। क्षेत्र में हुड़दंग और शांति भंग करने पर विजय (22) निवासी संभल और भुवनेश (26) निवासी धर्मपुर को BNSS की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय सहसवान में पेश किया गया।
प्रभारी निरीक्षक जरीफनगर ने दो टूक कहा - "क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार और गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियान लगातार जारी रहेगा।"
पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।