बदायूं में पांच उपनिरीक्षक निरीक्षक पद पर पदोन्नत, एसएसपी अंकिता शर्मा ने स्टार लगाकर दी बधाई

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूं में पांच उपनिरीक्षक निरीक्षक पद पर पदोन्नत, एसएसपी अंकिता शर्मा ने स्टार लगाकर दी बधाई

Wednesday, October 28, 2026 | October 28, 2026 Last Updated 2026-10-28T14:13:22Z
    Share
बदायूं में पांच उपनिरीक्षक निरीक्षक पद पर पदोन्नत, एसएसपी अंकिता शर्मा ने स्टार लगाकर दी बधाई

जनपद बदायूं में पांच उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने पर एसएसपी अंकिता शर्मा ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने पदोन्नत पुलिसकर्मियों को नए दायित्वों का निर्वहन पूरी लगन, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए।
बुधवार को एसएसपी अंकिता शर्मा ने थाना उघैती के थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह, थाना मुजरिया के थानाध्यक्ष नीरज कुमार, थाना उझानी पर तैनात उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र, थाना उसहैत पर तैनात उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार और यूपीपीसीएल लखनऊ में तैनात उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने पर वर्दी पर स्टार लगाकर सम्मानित किया।
इस दौरान एसएसपी ने सभी पदोन्नत अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं, इसलिए सभी अधिकारी अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, लगन और निष्ठा के साथ करें। उन्होंने सभी के उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

राजेश गुप्ता की रिपोर्ट ब्यूरो चीफ बदायूं से
close