बरेली में आठ उपनिरीक्षक बने निरीक्षक, एसएसपी अनुराग आर्य ने कंधों पर स्टार लगाकर दी बधाई

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बरेली में आठ उपनिरीक्षक बने निरीक्षक, एसएसपी अनुराग आर्य ने कंधों पर स्टार लगाकर दी बधाई

Thursday, October 22, 2026 | October 22, 2026 Last Updated 2026-10-22T16:10:37Z
    Share

संवाददाता राजेश गुप्ता ब्यूरो चीफ बदायूं
बरेली में आठ उपनिरीक्षक बने निरीक्षक, एसएसपी अनुराग आर्य ने कंधों पर स्टार लगाकर दी बधाई
बरेली। जनपद बरेली में 22 अक्टूबर को आठ उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने के बाद पुलिस लाइन में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पदोन्नत पुलिसकर्मियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में एसएसपी अनुराग आर्य ने पदोन्नत पुलिसकर्मियों की कर्तव्यपरायणता, कार्य के प्रति समर्पण और अनुशासित कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी भविष्य में भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य और आगामी सेवाकाल की सफलता की कामना की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात मोहम्मद अकमल खान भी मौजूद रहे।
ये आठ पुलिसकर्मी हुए पदोन्नत
उपनिरीक्षक से निरीक्षक सशस्त्र पुलिस/दलनायक पद पर पदोन्नति पाने वालों में कपिल कुमार राघव, सत्यप्रकाश पाण्डेय, रामवीर सिंह, जितेन्द्र सिंह, देवेश कुमार शर्मा, मनीष कुमार दूबे, मोहित कुमार और अरुण कुमार शामिल हैं।
पिपिंग सेरेमनी के दौरान सभी पदोन्नत पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि सभी पुलिसकर्मी अपने अनुभव और कार्यकुशलता से विभाग की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने में योगदान देंगे।
close