चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, कई मुकदमे दर्ज

Notification

×

All labels

All Category

All labels

चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, कई मुकदमे दर्ज

Thursday, October 22, 2026 | October 22, 2026 Last Updated 2026-10-22T16:11:49Z
    Share
चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, कई मुकदमे दर्ज

बरेली। इज्जतनगर थाना पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने की फिराक में थे। उनके कब्जे से पैशन प्रो और हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।
पुलिस के मुताबिक, 20 अक्टूबर को इज्जतनगर पुलिस टीम गिरधारीपुर की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिलें लेकर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को अलग-अलग मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौतम पुत्र सुभाष चंद्र निवासी गली नंबर 16, गायत्री नगर, थाना इज्जतनगर और सुदामा दिवाकर पुत्र ओमप्रकाश निवासी करमपुर चौधरी, थाना इज्जतनगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गौतम की उम्र करीब 25 वर्ष और सुदामा की उम्र करीब 23 वर्ष है।
दो अलग-अलग स्थानों से चुराई थीं बाइकें
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पैशन प्रो मोटरसाइकिल 17 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे लहम लॉन के पास से चोरी की थी। वहीं, हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल 18 अक्टूबर की रात करीब एक बजे बारादरी थाना क्षेत्र के शक्तिनगर से चोरी की गई थी। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को बरामद कर लिया है।
बरामद मोटरसाइकिलों में पैशन प्रो (नंबर UP25BB6035) और हीरो स्प्लेंडर प्लस (नंबर UP25DH9405) शामिल हैं। इस मामले में इज्जतनगर थाने में मुकदमा संख्या 1006/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
दोनों आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस के मुताबिक, आरोपी गौतम के खिलाफ चोरी, चोरी का माल रखने, आर्म्स एक्ट और एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न मामलों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, सुदामा दिवाकर के खिलाफ भी चोरी, चोरी का माल रखने, गिरोहबंद अधिनियम समेत कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी गई है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र गौतम, उपनिरीक्षक राजा भार्गव, उपनिरीक्षक नरेश कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
राजेश गुप्ता की रिपोर्ट ब्यूरो चीफ बदायूं से
close