महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर अयोध्या का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने अयोध्या का विकास नहीं किया। अयोध्या को गंदा बनाकर रखा।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर अयोध्या का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने अयोध्या का विकास नहीं किया। अयोध्या को गंदा बनाकर रखा।

Monday, October 26, 2026 | October 26, 2026 Last Updated 2026-10-26T16:29:44Z
    Share
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिठूर में सोमवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को निशाना बनाया। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर अयोध्या का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने अयोध्या का विकास नहीं किया। अयोध्या को गंदा बनाकर रखा। उन्होंने कहा कि भगवान महर्षि वाल्मीकि ने हमें रामायण, दुनिया का पहला, महाकाव्य दिया।

सीएम योगी ने कहा कि, हम अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति करते हैं। हम यह मानकर चलते हैं कि इस धरती के प्रति, सनातन धर्म के प्रति, भारत भूमि के प्रति यदि किसी का योगदान है, उसके, प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करना हमारा दायित्व बनता है। उस दायित्व का निर्वहन करने के लिए हम लोग निरंतर कार्य करते हैं। भगवान महर्षि वाल्मीकि ने हमें रामायण, दुनिया का पहला महाकाव्य दिया। तो हम लोगों ने भी प्रयास किया कि महर्षि वाल्मीकि के प्रति श्रद्धा को व्यक्त करने का माध्यम क्या बनेगा। उन्होंने कहा कि, याद कीजिए भगवान, रम पुष्पक विमान से लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद अयोध्या आए थे। हजारों वर्ष पहले भगवान राम आए थे। हजारों, वर्षों तक अयोध्या में आवागमन के लिए केवल सड़क मार्ग था, वह भी टूटा-फूटा था। बिजली गायब थी, गंदगी रहती थी। जो कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार हैं, गंदगी में रहने की आदत, गंदे, काम करने की आदत, अंधेरे में डकैती डालने की जो आदत थी वही उन्होंने अयोध्या में भी किया।
राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट ब्यूरो चीफ बदायूं से
close