उझानी स्थित पोलिंग बूथों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया।
संवाददाता रोहतास आर्य
जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा आगामी एमएलसी निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत नगर पालिका परिषद बदायूँ तथा विकासखंड उझानी स्थित पोलिंग बूथों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था व आवश्यक तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, सुव्यवस्थित और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु कड़े दिशा-निर्देश दिए।