ट्रकों से डीजल चुराने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार।फतेहगंज पूर्वी ।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ट्रकों से डीजल चुराने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार।फतेहगंज पूर्वी ।

Tuesday, October 27, 2026 | October 27, 2026 Last Updated 2026-10-27T15:44:23Z
    Share
संवाददाता विनय अग्रवाल फतेहगंज पूर्वी 
ट्रकों से डीजल चुराने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार।
फतेहगंज पूर्वी । 

हाईवे किनारे होटल और ढाबों पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले पांच आरोपियों को फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी महिंद्रा एक्सयूवी-500 कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 10 प्लास्टिक कैन, दो पाइप, तीन मोबाइल फोन, दो तमंचे, तीन कारतूस और एक चाकू बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले कुछ युवक निवड़िया की ओर जाने वाले रास्ते पर मोड़ के पास मौजूद हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने कार से भागने का प्रयास किया। इसी दौरान हड़बड़ाहट में उनकी कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने घेराबंदी कर पांचों को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान ओमेंद्र उर्फ अंकित, ललित और अनिल उर्फ बाबू निवासी नवानगला, सन्नी निवासी देवनापुर तथा सोनू निवासी प्रेमपुर के रूप में हुई है। सभी थाना हाफिजगंज क्षेत्र के बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद 10 कैन में प्रत्येक की क्षमता 40 लीटर है। इनका इस्तेमाल चोरी का डीजल भरकर ले जाने के लिए किया जाता था।
पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे कार की असली नंबर प्लेट के ऊपर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर होटल-ढाबों पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करते थे। इसके बाद चोरी का डीजल अलग-अलग लोगों को बेच देते थे। पुलिस की जांच में कार का वास्तविक नंबर यूके 04 टी 7399 सामने आया, जबकि उस पर यूपी 21 एजे 2007 की नंबर प्लेट लगी थी।
पुलिस ने इस मामले में मुकदमा अपराध संख्या 367/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में एसएसआई संजीव कुमार, उपनिरीक्षक हरेंद्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल नीरज सिंह तथा कांस्टेबल गौतम सिंह, सौरभ और शिवम शामिल रहे।
थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि ट्रकों से डीजल चोरी करने के लिए खड़े पांच लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है
close