*शिक्षक चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद डॉ. हरि सिंह ढिल्लों का रामपुर में हुआ जोरदार स्वागत*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

*शिक्षक चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद डॉ. हरि सिंह ढिल्लों का रामपुर में हुआ जोरदार स्वागत*

Wednesday, October 28, 2026 | October 28, 2026 Last Updated 2026-10-28T14:21:00Z
    Share
संवाददाता सुधीर शर्मा ब्यूरो चीफ रामपुर 

*शिक्षक चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद डॉ. हरि सिंह ढिल्लों का रामपुर में हुआ जोरदार स्वागत*


रामपुर।। शिक्षक चुनाव में *ऐतिहासिक जीत* दर्ज करने के बाद बरेली से लौट रहे डॉ. हरि सिंह ढिल्लों का आज अंबेडकर पार्क स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूलों की वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

कार्यकर्ताओ ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर जीत की बधाई दी। स्वागत के दौरान भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद और डॉ. हरि सिंह ढिल्लों जिंदाबाद के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

इस अवसर पर डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक जीत शिक्षकों के विश्वास, भाजपा के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। मैं सभी शिक्षकों, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। शिक्षकों के मान-सम्मान, अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करना मेरी प्राथमिकता रहेगी। आप सभी ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा।

स्वागत के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता मोहन कुमार लोधी शिक्षक एमएलसी चुनाव के जिला संयोजक विकास दीक्षित ,देवेंद्र चौधरी जिला मीडिया प्रभारी आकाश सक्सेना ,कुंवर बहादुर राजपूत करतार सिंह लोधी, ऋषि पांडे सरदार, देवेंद्र सिंह ,अजय पवन शर्मा नेमचंद सतनाम सिंह ढिल्लों नवदीप सिंह विक्रम सिंह रघुवीर सिंह जाटव राजीव प्रधान अनुज चौधरी आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
close