लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी प्रतिमा पटेल चौक पर पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष दीपमाला गोयल ने जयंती पर शत्-शत् नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी प्रतिमा पटेल चौक पर पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष दीपमाला गोयल ने जयंती पर शत्-शत् नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी

Saturday, October 31, 2026 | October 31, 2026 Last Updated 2026-10-31T16:11:27Z
    Share
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी प्रतिमा पटेल चौक पर पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष दीपमाला गोयल ने जयंती पर शत्-शत् नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी 

31 अक्टूबर 2026 
 बदायूं आज लौह पुरुष, भारत रत्न एवं राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के पावन अवसर पर बदायूं के पटेल चौक पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
सरदार पटेल जी का अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता एवं दृढ़ इच्छाशक्ति से देश की सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया।
इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा सुखदेव सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा भाजपा सुनील राठौर जितेंद्र शर्मा उर्फ गुड्डू मिश्रा, अवधेश सिंह राठौर, भूपेंद्र सिंह पटेल, शाहरुख गाजी सहित अन्य सम्मानित साथी उपस्थित रहे।
close