बरेली पुलिस का कमाल: चोरी के मोबाइल ढूंढने में पूरे UP में नंबर-1, लखनऊ में DoT ने किया सम्मानित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बरेली पुलिस का कमाल: चोरी के मोबाइल ढूंढने में पूरे UP में नंबर-1, लखनऊ में DoT ने किया सम्मानित

Wednesday, October 28, 2026 | October 28, 2026 Last Updated 2026-10-28T14:17:48Z
    Share
संवाददाता राजेश गुप्ता ब्यूरो चीफ बदायूं 
बरेली पुलिस का कमाल: चोरी के मोबाइल ढूंढने में पूरे UP में नंबर-1, लखनऊ में DoT ने किया सम्मानित

बरेली बरेली पुलिस ने पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। CEIR और Sanchar Saathi पोर्टल पर गुम और चोरी हुए मोबाइलों की बरामदगी में बरेली पुलिस प्रदेश में टॉप पर रही है। इस शानदार प्रदर्शन के लिए लखनऊ में दूरसंचार विभाग (DoT) ने बरेली पुलिस को सम्मानित किया है।
पुलिस तकनीकी सेवाएँ मुख्यालय, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी नवीनतम रैंकिंग के अनुसार, CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से बरेली का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। DoT द्वारा आयोजित 'LEA Conference on CEIR & Sanchar Saathi' में 31 मार्च 2026 तक के आंकड़े पेश किए गए।

आंकड़ों में बरेली का प्रदर्शन -*
प्रदेश में रैंक: 1st
- कुल दर्ज गुमशुदा/चोरी मोबाइल: 7,508
- बरामद किए गए मोबाइल 5,099
- स्कोर: 77.54%
बरेली साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 7,508 ट्रेसेबिलिटी रिक्वेस्ट पर काम किया और रिकॉर्ड 5,099 मोबाइल बरामद किए।

इस उपलब्धि के लिए आज दिनांक 28.10.2026 को लखनऊ के हजरतगंज स्थित CTO कंपाउंड के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में जनपद बरेली के नामित CEIR नोडल अधिकारी *मनीष चन्द्र सोनकरको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली ने इस ऐतिहासिक सफलता पर साइबर सेल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और पूरी टीम को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तत्परता से काम करने के निर्देश दिए।

सराहनीय कार्य करने वाली जनपदीय साइबर सेल टीम:*
1. निरीक्षक हरेन्द्र सिंह
2. उ0नि0 करन सिंह चौहान
3. हे0का0 सत्यवीर सिंह
4. का0 मनोज कुमार
5. का0 शिवम कुमार
6. का0 दीपक कुमार
7. का0 अमित कुमार

टॉप परफॉर्मेंस करने वाले थाने:*
1. प्रेम नगर
2. इज्जत नगर
3. सुभाष नगर
4. भमोरा
5. कोतवाली
close