सालारपुर में 1.5 करोड़ की लागत से बने राजकीय कृषि भण्डार का लोकार्पण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सालारपुर में 1.5 करोड़ की लागत से बने राजकीय कृषि भण्डार का लोकार्पण

Wednesday, November 4, 2026 | November 04, 2026 Last Updated 2026-11-04T16:11:33Z
    Share

सालारपुर में 1.5 करोड़ की लागत से बने राजकीय कृषि भण्डार का लोकार्पण

सालारपुर, बदायूं। 04 नवंबर 2026 को क्रिटिकल गैप्स योजना से विकास खंड सालारपुर में निर्मित राजकीय कृषि एवं डिजिटल सेंटर का उद्घाटन सदर विधायक / पूर्व नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने किया।

इस मौके पर महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि सालारपुर में लंबे समय से राजकीय कृषि भण्डार की मांग थी। पुराना बीज भण्डार बिनावर में दूर होने से किसानों को बीज व कृषि सामग्री के लिए परेशानी होती थी। समय और धन दोनों खर्च होता था। किसानों की इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए लगभग 150 लाख रुपये की लागत से नए भण्डार का निर्माण कराया गया है।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ भवन का उद्घाटन नहीं, किसानों की मांग का पूरा होना है। अब सालारपुर और आसपास के किसानों को दूर नहीं जाना पड़ेगा, समय और श्रम की बचत होगी। किसानों को उन्नत बीज, खाद और योजनाओं का लाभ समय पर मिले, आय बढ़े और किसान आत्मनिर्भर बने, इसी दिशा में काम हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्र सरकार का आभार जताया।
इस दौरान अनेकपाल सिंह प्रमुख सालारपुर, राजेश्वर सिंह पटेल उर्फ बेबी भैया, सोवरन सिंह राजपूत, भाजपा नेता मधुसूदन गुप्ता लाले,धीर सिंह, रमेश, मनोज, निरंजन, जमशेद, अरुण भारद्वाज, अजय प्रताप सिंह समेत कई प्रधान व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट ब्यूरो चीफ बदायूं से
close