बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य का फेरबदल: मीरगंज और सीबीगंज समेत चार थानों के प्रभारी बदले गए।
संवाददाता आकाश बाबू वज़ीरगंज
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। एसएसपी अनुराग आर्य ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए पांच निरीक्षकों और एक उपनिरीक्षक समेत छह पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है। इस फेरबदल के बाद मीरगंज, सीबीगंज, शेरगढ़ और विशारतगंज थानों के प्रभारी बदल दिए गए हैं।
बाइट/विवरण: जारी ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक, मीरगंज के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार को अब सीबीगंज थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं, रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक अजय प्रताप सिंह को मीरगंज भेजा गया है। इसके अलावा, सिटी सेल और पीआरओ में तैनात निरीक्षक मनोज कुमार को शेरगढ़ थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। फरीदपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक उमेश कुमार राय को विशारतगंज का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
तबादला सूची सामने आने के बाद पुलिस महकमे में नई तैनातियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को जल्द से जल्द अपनी नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।