यातायात माह नवम्बर–2026 के अन्तर्गत यातायात पुलिस बदायूँ द्वारा जनपद के विभिन्न स्कूलों में स्कूली छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

यातायात माह नवम्बर–2026 के अन्तर्गत यातायात पुलिस बदायूँ द्वारा जनपद के विभिन्न स्कूलों में स्कूली छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया

Thursday, November 5, 2026 | November 05, 2026 Last Updated 2026-11-05T14:26:24Z
    Share
यातायात माह नवम्बर–2026 के अन्तर्गत यातायात पुलिस बदायूँ द्वारा जनपद के विभिन्न स्कूलों में स्कूली छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया

आज दिनांक 05.11.2026 को यातायात माह नवम्बर–2026 के अन्तर्गत यातायात पुलिस बदायूँ द्वारा जनपद के विभिन्न स्कूलों में यातायात के सम्बन्ध में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया ।
इस अवसर पर दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित लेन में चलने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, स्टंट बाइकिंग से बचने, प्रेशर हॉर्न एवं मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करने तथा सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई । 
बदायूँ पुलिस की आमजनमानस से अपील है कि यातायात नियमों का पालन स्वयं भी करें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। सड़क सुरक्षा के प्रति आपकी छोटी-सी जागरूकता किसी के अनमोल जीवन की रक्षा कर सकती है।
यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें एवं दूसरों को भी सुरक्षित रखें।**
**आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।
राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट ब्यूरो चीफ बदायूं से
close