संवाददाता राजेश गुप्ता ब्यूरो चीफ बदायूं
24 नवम्बर | कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर रूहेलखंड के मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।
श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ निरीक्षण किया गया। इस दौरान घुड़सवारी करते हुए मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।