स्कूली वाहनों की जांच में 40 वाहन मिले मानक के अनुरूप, ओवरस्पीडिंग पर 22 के चालान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

स्कूली वाहनों की जांच में 40 वाहन मिले मानक के अनुरूप, ओवरस्पीडिंग पर 22 के चालान

Tuesday, November 17, 2026 | November 17, 2026 Last Updated 2026-11-17T15:27:48Z
    Share
राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट ब्यूरो चीफ बदायूं से

स्कूली वाहनों की जांच में 40 वाहन मिले मानक के अनुरूप, ओवरस्पीडिंग पर 22 के चालान

आज दिनांक 17 नवंबर 2026
सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत एआरटीओ प्रवर्तन ने की कार्रवाई, वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की अपील
शाहजहांपुर। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत परिवहन विभाग की ओर से जिले में वाहनों की जांच का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम ने जनपद के विभिन्न स्कूलों में संचालित 40 वाहनों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान सभी वाहन निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए।
इसके अलावा ओवरस्पीडिंग करते पाए गए 22 वाहनों के चालान किए गए। परिवहन विभाग की ओर से 16 नवंबर से 30 नवंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। विभाग ने वाहन चालकों और आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके
close