संवाददाता सुधीर शर्मा ब्यूरो चीफ रामपुर
*तमिलनाडु के सीएम के नाम पर ठगी का मामला: साइबर पुलिस ने पीड़िता को वापस कराए 49 हजार रुपये*
रामपुर। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी की शिकार एक महिला के बैंक खाते में 49,000 रुपये वापस करा दिए हैं। पुलिस इस मामले में अब तक कुल 2,39,000 रुपये की रकम बरामद कर चुकी है।
जानकारी के अनुसार, साइबर ठगों ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री श्री विजय थलापती के नाम से फर्जी कॉल कर मुख्यमंत्री योजना से घर दिलाने का झांसा दिया था। ठगों ने 2 से 20 जुलाई 2026 के बीच महिला से कुल 10.90 लाख रुपये हड़प लिए थे, जिसका मुकदमा थाना सिविल लाइन में दर्ज है। पुलिस पहले भी 1.90 लाख रुपये वापस करा चुकी है।
एसपी अनिल कुमार सिंह के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में निरीक्षक विनोद कुमार और दरोगा माजिद अली की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से यह सफलता हासिल की। रकम वापस मिलने पर पीड़िता ने पुलिस का आभार जताया है।