दो ट्रकों में आग लगने से चालक की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
एथेनॉल से भरे टैंकर में पीछे से भिड़ा था ट्रक, 22 वर्षीय जमाल की जिंदा जलकर हुई थी मौत,हेल्पर ने कूदकर बचाई थी जान।
तहसील संवाददाता विनय अग्रवाल की रिपोर्ट।
फतेहगंज पूर्वी -
बरेली-सीतापुर हाईवे पर शाहजहांपुर बॉर्डर के पास एथेनॉल से भरे टैंकर में ट्रक की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लगने और चालक की जिंदा जलकर मौत होने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।ट्रक मालिक मोहम्मद महताब की तहरीर पर फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
19 नवंबर को एक ट्रक पानीपत (हरियाणा) से कपड़े,जूते-चप्पल और अन्य सामान लादकर बिहार के हाजीपुर जा रहा था। ट्रक को चालक जमाल पुत्र अकरम रऊफ रहा था,जबकि नसीम पुत्र मोहम्मद हेल्पर था। 20 नवंबर की रात करीब 12:10 बजे फतेहगंज पूर्वी में वैष्णो ढाबे के सामने ट्रक हाईवे किनारे खड़े एथेनॉल से भरे टैंकर में पीछे से जा भिड़ा।टक्कर लगते ही दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से ट्रक में सवार 22 वर्षीय चालक जमाल की जिंदा जलकर मौत हो गई। उसका शव पूरी तरह जल गया और मौके पर केवल अवशेष मिले। वहीं हेल्पर नसीम ने किसी तरह ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में दोनों वाहनों के साथ उनमें लदा सामान भी जलकर नष्ट हो गया।ट्रक मालिक ने तहरीर में बताया कि हादसे के दौरान पीछे दूसरे ट्रक से आ रहे मुजस्सिम सहित अन्य लोगों ने भी घटना देखी थी। आग बुझने के बाद पुलिस ने मौके पर पंचनामा की कार्रवाई की थी।पुलिस ने ट्रक मालिक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक श्याम सिंह को सौंपी गई है।पुलिस हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।