कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान से पहले सीओ और इंस्पेक्टर ने घाटों का किया निरीक्षण।
तहसील संवाददाता विनय अग्रवाल की रिपोर्ट।
फतेहगंज पूर्वी। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रामगंगा नदी के किनारे कादरगंज और नगरिया कला घाटों पर लगने वाले मेले और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। सोमवार को सीओ ने दोनों घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।कादरगंज घाट पर कींचड़ के कारण श्रदालुओं के स्नान की व्यवस्था पूरी तरह से नही है।
इस दौरान उन्होंने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की आवाजाही और अन्य आवश्यक इंतजामों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों को स्नान के दौरान सतर्क रहने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा।इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने घाटों के किनारे गोताखोरों को सुबह तड़के से ही तैनात किया किये जाने के निर्देश दिए हैं।महिलाओं के लिए कपड़े बदलने के लिए अस्थायी स्नानघर बनवाये गए हैं।
सीओ ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि कार्तिक पूर्णिमा पर रामगंगा नदी में स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए।