बहजोई संभल
संवाददाता सत्य प्रकाश
महिला परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी के मध्य हुए आपसी विवादों को आपस में मिलाया गया
संभल /पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी के कुशल निर्देश अनुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार रावत एवं क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह निर्देशन में चलाई जा रहे पुलिस परिवार परामर्श समझौता केंद्र की बैठक थाना अध्यक्ष डॉक्टर रुकमपाल सिंह की अध्यक्षता में चंदौसी परिवार परामर्श केंद्र में संपन्न हुई जिसमें पति-पत्नी के मध्य हुए आपसी विवादों को परिवार परामर्श केंद्र के सहयोग से सुलह समझौते के आधार पर निर्धारित करने का प्रयास किया गया जहां कुल पत्रावली 49 को सुना गया 24 पत्रावली का निस्तारण किया गया 6 परिवारों को पुनःमिलाया गया तथा दो पत्रावली पर विधिक कार्रवाई की संस्तुति की गई 16 पत्रावली पर आवेदक द्वारा बल न दिए जाने के कारण में अन्य कारण से बंद किया गया इस अवसर पर काउंसलर श्वेता गुप्ता पूनम अरोरा लब मोहन एडवोकेट संगीता भार्गव सब इंस्पेक्टर महेश गंगवार रेनू राठी हेड कांस्टेबल मनोहर सिंह महिला हेड कांस्टेबल रुचि चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।