संवाददाता दुष्यंत सिंह मैनेजिंग एडिटर
बदायूं के वीर सपूत नायक अंकुश कुमार पटेल को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
हिसार में सैन्य युद्धाभ्यास के दौरान टैंक हादसे में हुए थे शहीद, पैतृक गांव आमगांव पहुंचा पार्थिव शरीर; डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुष्पचक्र अर्पित कर किया नमन
हरियाणा के हिसार में सैन्य युद्धाभ्यास के दौरान हुए दर्दनाक टैंक हादसे में शहीद हुए बदायूं के वीर सपूत नायक अंकुश कुमार पटेल को सोमवार को उनके पैतृक गांव आमगांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरा माहौल गमगीन हो गया। अपने वीर बेटे के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय नागरिक उमड़ पड़े। हर आंख नम थी और हर जुबां पर वीर जवान के अदम्य साहस एवं बलिदान की चर्चा थी।
जनपद बदायूं के ग्राम आमगांव, थाना सिविल लाइन निवासी नायक अंकुश कुमार पटेल पुत्र आदेश पटेल भारतीय सेना में तैनात थे। हरियाणा के हिसार में सैन्य युद्धाभ्यास के दौरान टैंक हादसे में उन्होंने देश की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।