सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती*

Thursday, November 19, 2026 | November 19, 2026 Last Updated 2026-11-19T13:58:57Z
    Share
संवाददाता सुधीर शर्मा ब्यूरो चीफ रामपुर
*सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती*

मिलक (रामपुर)। नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गुरुवार को वंदना सत्र के दौरान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंदपाल सिंह ने मां शारदे और वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन और संघर्ष पर अपने विचार व्यक्त किए। छात्र लकी तथा छात्राओं परिधि अग्रवाल और मान्यता ने उनके जीवन चरित्र की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी जिज्ञासा, चतुराई, साहस और बहादुरी ने महज 18 वर्ष की आयु में उन्हें झांसी की रानी बनने का मार्ग प्रशस्त किया। वक्ताओं ने बताया कि 19 नवंबर 1835 को काशी में जन्मी मणिकर्णिका विवाह के पश्चात रानी लक्ष्मीबाई के नाम से प्रसिद्ध हुईं और स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान सदैव अमर रहेगा।
कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य आनंदपाल सिंह ने सभी को जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को रानी लक्ष्मीबाई के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिन्होंने जीते-जी अंग्रेजों को झांसी नहीं सौंपी। उन्होंने ऐसी महान वीरांगना के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया।
इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
close