मण्डलायुक्त बरेली एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र द्वारा जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के साथ मेला ककोड़ा (मिनी कुंभ) का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Notification

×

All labels

All Category

Wednesday, November 18, 2026 | November 18, 2026 Last Updated 2026-11-18T13:11:28Z
    Share
राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट ब्यूरो चीफ बदायूं से

मण्डलायुक्त बरेली एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र द्वारा जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के साथ मेला ककोड़ा (मिनी कुंभ) का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 

आज दिनांक 18.11.2026 को मण्डलायुक्त बरेली मण्डल श्री शंभु कुमार एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, बरेली श्री मुनिराज जी द्वारा जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के साथ रुहेलखण्ड के प्रसिद्ध मेला ककोड़ा (मिनी कुंभ) का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा मेला परिसर एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए मेले को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए घाटों की व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं, विद्युत व्यवस्था, आवागमन के मार्गों तथा यातायात एवं पार्किंग व्यवस्थाओं की समीक्षा की। साथ ही मेला स्थल तक आने वाले मार्गों का निर्माण एवं मरम्मत निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मेले में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से सतत निगरानी, कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा प्रभावी भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त गंगा घाटों पर गोताखोरों की तैनाती, पर्याप्त बैरिकेडिंग, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं पार्किंग स्थलों पर समुचित प्रबंधन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया । अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात को सुचारु रखने एवं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से ही सुनिश्चित की जाएं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन, स्वच्छता एवं बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा मेले का आयोजन पूर्ण सतर्कता एवं समन्वय के साथ सकुशल सम्पन्न कराया जाए । निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन श्री मानवेन्द्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम सदर श्री साईं अश्रित शाखमुरी, क्षेत्राधिकारी उझानी श्री राहुल पाण्डेय, मेला प्रभारी, थाना प्रभारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

close