बहजोई संभल
संवाददाता सत्य प्रकाश
अंतर्राज्यीय बाहन चोर गैंग के तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
संभल / पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार रावत क्षेत्राधिकारी गुन्नौर अंकित मिश्रा एवं थाना प्रभारी संदीप चौधरी रजपुरा द्वारा टीम चेकिंग के दौरान अंतर्राज्यीय गैंग के तीनों अभियुक्तों को पकड़ा गया 12 मोटरसाइकिल बरामद एवं कटे हुए पार्ट्स बरामद किए गए प्रमोद पुत्र मेघवाल निवासी ग्राम शेरपुर धनारी अमित पुत्र जगदीश निवासी बगडेर के घेर धनारी नीरज मिस्त्री पुत्र कैलाश निवासी भिराबटी धनारी यह अभियुक्त गण गाजियाबाद नोएडा दिल्ली में रैपीडो ब अमेजॉन में डिलीवरी बॉय का काम करते थे साथ में उनके साथ ही भुवनेश शर्मा पुत्र प्रेमपाल शर्मा एवं पृथ्वीराज और पीके पुत्र राजेंद्र पहलवान निवास ग्राम बायभूड़ थाना राय संभल भी रैपीडो ब अमेजॉन में काम करते थे यह सभी लोग नोएडा गाजियाबाद दिल्ली से मोटरसाइकिल चोरी करते हैं तथा इन चोरी की मोटरसाइकिल गंवा के आसपास के क्षेत्र में लाकर बेचने का कार्य करते थे नीरज मिस्त्री पुत्र कैलाश संभल को बेच देते नीरज मिस्त्री उन मोटरसाइकिलों को काटकर उनके पुर्जे बेच देता है इस प्रकार जो धनराशि प्राप्त होती है उसे यह सब लोग मिल बांट कर आर्थिक लाभ की प्राप्ति करते हैं पकड़े गए अभियुक्तों के लिए गोपालपुर से अधीक्षक मनोज कुमार रावत द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया मौके से बाहन भी बरामद किए गए अपराध एवं अपराध नियंत्रण पर चलाए जा रहे अभियान निरंतर जारी रहेगा