बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर दो कंटेनर ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा दभौरा खंजनपुर के पास प्लाईवुड फैक्ट्री के सामने हुआ, जहां एक कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर दो कंटेनर ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा दभौरा खंजनपुर के पास प्लाईवुड फैक्ट्री के सामने हुआ, जहां एक कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

Tuesday, November 3, 2026 | November 03, 2026 Last Updated 2026-11-04T01:50:19Z
    Share
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर दो कंटेनर ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा दभौरा खंजनपुर के पास प्लाईवुड फैक्ट्री के सामने हुआ, जहां एक कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा नंबर का कंटेनर ट्रक HR 55 AJ 0563 इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप से डीजल भरवाने के बाद कट से मुड़ रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे राजस्थान नंबर के कंटेनर ट्रक RJ 48 GA 2001 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आगे चल रहा कंटेनर सड़क पर पलट गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पलटे हुए ट्रक के चालक और दूसरे कंटेनर के चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में दोनों चालक बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई।

सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं टोल कर्मियों ने क्रेन की मदद से पलटे कंटेनर को हटवाया और हाईवे पर यातायात सुचारु कराया।
राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट ब्यूरो चीफ बदायूं से
close