राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट ब्यूरो चीफ बदायूं से
रोजा मंडी में धान क्रय केंद्रों पर प्रमुख सचिव का औचक छापा, दलालों को दी सख्त चेतावनी
किसानों को धान बेचने में न हो परेशानी, खरीद में गड़बड़ी मिलने पर होगी कठोर कार्रवाई
#शाहजहांपुर। रोजा मंडी समिति में धान खरीद व्यवस्था की हकीकत परखने के लिए प्रमुख सचिव ने धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर चल रही खरीद प्रक्रिया का जायजा लेने के साथ किसानों को दी जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि धान खरीद में पूरी पारदर्शिता बरती जाए और किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने चेतावनी दी कि खरीद प्रक्रिया में लापरवाही, अनियमितता अथवा दलालों और बिचौलियों की संलिप्तता सामने आने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
प्रमुख सचिव ने कहा कि धान खरीद में किसानों के हित सर्वोपरि हैं। शासन की निर्धारित व्यवस्था के तहत किसानों की उपज की खरीद सुनिश्चित की जाए और किसी भी कीमत पर बिचौलियों को व्यवस्था पर हावी न होने दिया जाए।
इस दौरान नोडल अधिकारी अरुण प्रकाश सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।