कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी बाइक, पिता-पुत्र घायल गंभीर हालत में पिता को मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर किया गया रेफर
पुवायां (शाहजहांपुर)। निगोही रोड पर गायत्री पैलेस के पास अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से हादसा हो गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुवायां ले जाया गया। डॉक्टरों ने श्रीपाल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर कर दिया, जबकि उनके पुत्र प्रदीप कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। प्रदीप कुमार ने बताया कि वह अपने पिता श्रीपाल के साथ गेहूं की बुवाई के लिए खाद और बीज लेने पुवायां सहकारी समिति आए थे। समिति में खाद नहीं मिलने पर दोनों बाइक से अपने गांव नवाबपुर गंगा लौट रहे थे। इसी दौरान निगोही रोड पर गायत्री पैलेस के पास अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया। उसे बचाने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे दोनों घायल हो गए। ब्यूरो चीफ राजेश गुप्ता की रिपोर्ट ब्यूरो चीफ बदायूं से