दीपावली पर पूर्व मंत्री आबिद रजा की पहल, हिंदू बाहुल्य इलाकों को रोशनी से जगमग करने की मांग

Notification

×

All labels

All Category

All labels

दीपावली पर पूर्व मंत्री आबिद रजा की पहल, हिंदू बाहुल्य इलाकों को रोशनी से जगमग करने की मांग

Monday, November 2, 2026 | November 02, 2026 Last Updated 2026-11-02T14:55:16Z
    Share
संवाददाता राजेश गुप्ता ब्यूरो चीफ बदायूं 

दीपावली पर पूर्व मंत्री आबिद रजा की पहल, हिंदू बाहुल्य इलाकों को रोशनी से जगमग करने की मांग

दीपावली के पावन पर्व पर शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों को आकर्षक रोशनी तथा सजावट से जगमगाने की मांग को लेकर पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव आबिद रजा ने पहल की है। उन्होंने नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष फात्मा रजा को पत्र भेजकर शहर के हिंदू बाहुल्य इलाकों में विशेष रूप से फैंसी पोल लाइट लगवाने और प्रमुख चौराहों पर रंगोली बनवाने का सुझाव दिया है। उन्होंने दीपावली के अवसर पर नगर पालिका की ओर से विशेष सजावट की व्यवस्था कर शहर की सुंदरता बढ़ाने की मांग उठाई है।
पूर्व मंत्री आबिद रजा ने अपने पत्र में शहर के उन प्रमुख मार्गों और बाजारों का उल्लेख किया है, जहां दीपावली के अवसर पर लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है और त्योहार के दौरान विशेष रौनक रहती है। उन्होंने इन इलाकों में रोशनी की बेहतर व्यवस्था करने के साथ ही चौराहों को आकर्षक ढंग से सजाने का सुझाव दिया है, जिससे दीपावली के पर्व पर शहर का माहौल और खुशनुमा हो सके।
आबिद रजा ने पथिक चौक से नवादा तक तथा मढ़ई चौक से लालपुल चौराहे तक फैंसी पोल लाइट लगवाने की मांग की है। इसके अलावा घंटाघर से राजकीय डिग्री कॉलेज होते हुए छह सड़का बाजार तक और इंदिरा चौक से रेलवे स्टेशन मार्ग पर भी आकर्षक लाइटें लगवाने का सुझाव दिया है। उनका मानना है कि इन प्रमुख मार्गों पर रोशनी की विशेष व्यवस्था होने से दीपावली के दौरान बाजारों और आसपास के क्षेत्रों की रौनक बढ़ेगी
प्रमुख चौराहों पर रंगोली बनवाने का सुझाव
पर्व मंत्री ने शहर के प्रमुख चौराहों पर रंगोली बनवाकर दीपावली की सजावट को और आकर्षक बनाने की बात कही है। दीपावली पर रंगोली, रोशनी और सजावट का विशेष महत्व होता है। ऐसे में प्रमुख चौराहों को सजाने से त्योहार की छटा और निखर सकती है। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष से इस दिशा में आवश्यक व्यवस्था कराने का सुझाव दिया है





आबिद रजा की इस पहल में हिंदू बाहुल्य इलाकों में दीपावली के अवसर पर विशेष सजावट कराने पर जोर दिया गया है। उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से नगर पालिका परिषद से अपेक्षा की है कि त्योहार को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों और बाजारों में फैंसी लाइटों की व्यवस्था कराई जाए। साथ ही चौराहों पर रंगोली बनवाकर शहर को आकर्षक रूप दिया जाए, ताकि त्योहार के दौरान लोगों को बेहतर माहौल मिल सके।

दीपावली पर शहर को रोशनी से सजाने के इस सुझाव के तहत पथिक चौक, नवादा, मढ़ई चौक, लालपुल, घंटाघर, छह सड़का और इंदिरा चौक जैसे प्रमुख स्थानों को शामिल किया गया है। अब इस प्रस्ताव पर नगर पालिका परिषद की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर नजर रहेगी।
close