चैनल को सब्सक्राइब करें और बैल आइकन दबाना ना भूले
यातायात माह के 12वें दिन आज छात्राओं को किया जागरूक
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24)::जनपद रामपुर में 1 से 30 नवंबर तक यातायात माह का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर आज शनिवार को ट्रैफिक प्रभारी सुमित कुमार ने अपनी टीम के साथ मिलकर स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को कानून का पाठ पढ़ाया।
साथ ही साथ नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान काटे गए।इसके अलावा जुर्माना भी वसूला गया। रामपुर मे 80 वाहन चालकों के चालान काटे गए। जिसमें दो गाड़ी सीज भी की गई। इस दौरान यातायात के नियमो का पालन न करने पर15000 का जुर्माना भी वसूला गया।
यातायात माह के 12वें दिन ट्रैफिक क्षेत्राधिकारी के मार्गदर्शन में शनिवार को खुर्शीद कन्या इंटर कालेज समेत कई अन्य स्कूलों में छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
इसके साथ ही ध्वनि व वायु प्रदूषण नहीं फैलाने के संबंध में बताया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 80 वाहन चालकों के चालान काटे गए। दो वाहनों को सीज किया गया। जबकि 15 हजार का जुर्माना वसूला गया।