भा जा पा युवा मोर्चा का जिला स्तरीय युवा सम्मेलन....
मोदी और योगी सरकार यंग इंडिया का सपना कर रही साकार : राधा मोहन सिंह
युवा जोश और युवा ऊर्जा ही,हमारे देश को बदलने का आधार है: मनीष गौतम
नेशनल 24 लाइव न्यूज़
बदायूं उत्तर प्रदेश
बदायूं । भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा का जिला स्तरीय युवा सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने युवाओं के संपूर्ण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
स्थानीय रामलीला मैदान में आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी ने कहा कि रोजगार सृजन, बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए मोदी और योगी की सरकारें दिनरात कार्यरत हैं। यंग इंडिया का सपना साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्किल इंडिया, स्मार्ट अप इंडिया, मेक इन इंडिया, फिट इंडिया, डिजिटल इंडिया और मुद्रा योजना जैसी तमाम योजनाएं संचालित की है। जिनसे देश के करोड़ों युवा न सिर्फ स्वयं रोजगार पा रहे हैं, बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान करके राष्ट्रनिर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सिर्फ मुद्रा योजना से ही 12 करोड़ से अधिक छोटे उद्यमियों के सपने साकार हुए हैं। युवाओं के कौशल विकास के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 13 हजार से अधिक प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए हैं। जिनसे करोड़ों युवा लाभांवित हो रहे हैं।
युवा सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष मनीष गौतम ने कहा कि युवा जोश और युवा ऊर्जा ही 21वीं में हमारे देश को बदलने का आधार है। नए युग का सृजन युवाओं युवाओं के ही हाथों में है। नए भारत का संकल्प, युवाओं के द्वारा ही पूरा किया जाना है। किसी भी देश का भविष्य देश के युवाओं के द्वारा ही सुंदर बनता है। हमारा देश तो युवाओं का ही देश है और युवाओं के कंधों पर ही हमारे देश का भविष्य टिका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनके सर्वागीण विकास के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही हैं।
नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि युवाओं के लिए जितने कार्य मोदी और योगी की सरकारों ने किए हैं, उतने कार्य विपक्ष की सरकारों ने पिछले साठ वर्षों में कभी नहीं किए। उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य हैं, जहां एक साथ पांच एक्सप्रेस-वे और पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि मोदी जी और योगी जी की सरकार ने युवा शक्ति को एक नई गति दी है, इसीलिए प्रदेश भर का युवा आज भाजपा के साथ एकजुट होकर खड़ा है। विपक्षी दलों की सरकारों ने मत-मजहब और झूठे वादों के आधार पर सिर्फ युवाओं को छलने का ही काम किया है। विपक्षी दलों की सरकारों में बिना पैसे लिए कोई काम नहीं होता था। पुरानी सरकारों में नौकरी योग्यता के आधार पर नहीं,बल्कि चढ़ावे के आधार पर दी जाती थी। अब ऐसा नहीं है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोविंद पाठक ने सभी अतिथियों को विश्वास दिलाया कि युवा कार्यकार्याओं के दम पर 2022 विधानसभा में छः विधानसभा सीटें जीतेंगे।
इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री युवा मोर्चा रुद्रा लक्ष्मीकांत अवस्थी आशुतोष मिश्रा कुशल खतोरिया सांसद आंवला धर्मेंद्र कश्यप अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव विधायक राजीव कुमार सिंह, धर्मेंद्र शाक्य ,कुशाग्र सागर ,पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक ,पूर्व विधायक रामसेवक पटेल, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, डीसीबी चेयरमैन उमेश राठौर ,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय ,आरएस पाल, विश्वजीत गुप्ता क्षेत्रीय मंत्री अंकित मौर्य ,पारस गुप्ता ,स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, उज्जवल रस्तोगी, रवि सोलंकी अनुज माहेश्वरी, प्रशांत चौहान ,अंशुल पाठक, हिमांशु साहू ,निष्कर्ष प्रताप ,सागर शर्मा आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन भाजपा के जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव एवं दिग्गज गुप्ता ने किया।
बॉक्स
रामसेवक भी पहुंचे हजारों साथियों के साथ सम्मेलन में
बदायूं । अभी हाल में ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए 5 बार के विधायक रहे रामसेवक सिंह आज स्थानीय रामलीला मैदान में हुए भा जा पा युवा मोर्चा का जिला स्तरीय युवा सम्मेलन में अपने हजारों समर्थकों के साथ पहुंचे । जिसकी नगर में व्यापक चर्चा है। क्योंकि रामसेवक सिंह सदर सीट से भा जा पा के प्रबल दावेदार के रूप में सामने आ रहे हैं।
नेशनल 24 से वरिष्ठ संवाददाता
राहुल शर्मा की रिपोर्ट