बूथ अध्यक्ष भाजपा की सबसे मजबूत इकाई, इसका सम्मान सर्वोपरि : राधा मोहन सिंह
नेशनल ट्वेंटी फोर न्यूज़
बदायूं उत्तर प्रदेश
बदायूं । सांसद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी भाजपा राधा मोहन सिंह ने युवा सम्मेलन के बाद बूथ अध्यक्ष रितिक साहू के साथ उनके निज निवास पर भोजन किया।
राधा मोहन ने बूथ अध्यक्ष के घर भोजन करके साहू समाज और कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ अध्यक्ष भाजपा की सबसे मजबूत इकाई है इसका सम्मान सर्वोपरि है।
इससे शहर के साहू समाज और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पटियाली सराय में लोग छतों के काफ़िले को देखते रहे, छतों पर हुजूम उमड़ पड़ा। कार्यकर्ताओं और साहू समाज ने राधा मोहन सिंह के सरल स्वाभव और सादगी की सराहना की।
क्षेत्रीय महामंत्री जिला प्रभारी राकेश मिश्रा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता विधायक धर्मेंद्र शाक्य विधायक राजीव कुमार सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय शैलेंद्र मोहन शर्मा ने सामूहिक रूप से भोजन किया।
नेशनल 24 से वरिष्ठ संवाददाता
राहुल शर्मा की रिपोर्ट