प्रथम दिन कुल 37 मत पत्रों की बिक्री हुई

Notification

×

All labels

All Category

All labels

प्रथम दिन कुल 37 मत पत्रों की बिक्री हुई

Friday, January 21, 2022 | January 21, 2022 Last Updated 2022-01-21T14:09:41Z
    Share

National 24 Live News
बदायूँ : 21 जनवरी।
 विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा रंजन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओ0पी0 सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु पुनिया एवं अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रवर्धन शर्मा व उदित नारायण सेंगर सहित सम्बंधित अधिकारियों के साथ नामांकन व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। इस बार डीएम के निर्देशन में देश के महा त्यौहार मनाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत विधानसभाओं को गुब्बारों से सजाया गया है।        
            प्रथम दिन कुल 37 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई, जिसमें दो नामांकन पत्र दाखिल हुए। 112 विधानसभा क्षेत्र बिसौली में 05, 113 विधानसभा क्षेत्र सहसवान में 05, 114 विधानसभा क्षेत्र बिल्सी में 05, 115 विधानसभा क्षेत्र बदायूँ में 06, 116 विधानसभा क्षेत्र शेखूपुर में 08, 117 विधानसभा क्षेत्र दातागंज में 08 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई।
         112 विधानसभा क्षेत्र बिसौली (अ0जा0) के लिए प्रथम दिन 05 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। यहां कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। आशुतोष मौर्य उर्फ राजू, कुशाग्र सागर, राम चन्द्र, शेर सिंह गौतम एवं रेखा चन्द्रा ने नामांकन पत्र खरीदे।
           113 विधानसभा क्षेत्र सहसवान में 05 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। भारतीय जनता पार्टी से डीके भारद्धाज ने नामांकन पत्र दाखिल किया। मुसर्रत अली उर्फ बिट्टन, अरशद अली, ब्रजेश यादव, बदन सिंह ने नामांकन पत्र खरीदे।
          114 विधानसभा क्षेत्र बिल्सी में 05 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। यहां कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। हरीश शाक्य, ममता शाक्य, किशोर कुमार, चन्द्र प्रकाश मौर्य एवं सुमन शाक्य ने नामांकन पत्र खरीदे।
         115 विधानसभा क्षेत्र बदायूँ में 06 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। यहां कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। महेश चन्द्र गुप्ता, आर्येन्द्र कुमार गुप्ता, राम सेवक सिंह पटेल, काजी मु0 रिज़वान, संतोष कुमार गुप्ता, संजय शंखधार ने नामांकन पत्र खरीदे।
         116 विधानसभा क्षेत्र शेखूपुर में 08 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। भारतीय जनता पार्टी से धर्मेन्द्र कुमार सिंह शाक्य ने नामांकन पत्र दाखिल किया। राजेश कुमार सिंह, मुस्लिम खां, सुनील कुमार, शिवम सागर, रियासत खां, गोल्डी सक्सेना, हिमांशु यादव ने नामांकन पत्र खरीदे।
           117 विधानसभा क्षेत्र दातागंज में 08 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। यहां कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। धीरपाल, विनोद कुमार, शैलेन्द्र मिश्रा, ओमवीर, मुन्ना लाल, हरिपाल सिंह शाक्य, ठा0 राजीव कुमार सिंह एवं राजीव पाल ने नामांकन पत्र खरीदे।
बदायूं से वरिष्ठ संवाददाता 
राहुल शर्मा की रिपोर्ट
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close