कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए कुंवर अंकित चौहान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए कुंवर अंकित चौहान

Friday, January 21, 2022 | January 21, 2022 Last Updated 2022-01-21T15:26:34Z
    Share

ब्रेकिंग न्यूज

 बिल्सी विधानसभा से तैयारी कर रहे भाजपा नेता कुंवर अंकित चौहान ने थामा कांग्रेस का कांग्रेस का दामन*

बिल्सी:- बदायूं भाजपा में भी बगावत के सुर उठना शूरू हो गये हैं,इसी क्रम में आज दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर भाजपा नेता कुंवर अंकित चौहान कांग्रेस में शामिल हो गये हैं।

कुंवर अंकित चौहान नाम बदायूं की राजनीति में उभरता चेहरा है

,जो काफी समय से बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में गरीबों और युवाओं के लिए संघर्षरत हैं। कुंवर अंकित चौहान की जिले में सबसे बड़ी ताकत युवा वर्ग है

 जो जन आशीर्वाद यात्रा और शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री की जन विश्वास महारैली में उनके साथ देखा गया,उस समय बिल्सी विधानसभा से सभी भाजपा दावेदारों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवा नेता अंकित चौहान थे।

कुंवर अंकित चौहान ने फोन पर बताया कि जिस तरीके से भाजपा में क्षत्रिय समाज और युवा वर्ग की अनदेखी की गई है उससे वह आहत हैं

, उन्होंने बिल्सी विधानसभा के दलित, शोषित, युवा और गरीबों के उत्थान के लिए जो बीड़ा उठाया है, उसे भाजपा जैसी शोषण करने वाली पार्टी से उम्मीद रखना व्यर्थ है।


उन्होंने बताया कि उन्होंने कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर जी की उपस्थिति में राष्ट्रीय सचिव व जनपद बदायूं प्रभारी तौकीर आलम साहब द्वारा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

उन्होंने कहा प्रदेश और देश के हित में हमेशा कांग्रेस पार्टी ने सोचा है और सोचती है,अब सर्व समाज के मुद्दों की लड़ाई कांग्रेस के झण्डे और डंडे से लड़ी जाएगी।

कुंवर अंकित चौहान जी ने कहा कि हमने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर ली है,

भाजपा से बढ़े स्तर पर युवा वर्ग का मोह भंग हुआ है और आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को इसका एहसास भी करा दिया जाएगा।



 

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close