डीके भारद्वाज ने कई गांवों में किया जनसंपर्क: -सहसवान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

डीके भारद्वाज ने कई गांवों में किया जनसंपर्क: -सहसवान

Wednesday, January 19, 2022 | January 19, 2022 Last Updated 2022-01-19T15:49:05Z
    Share

भाजपा प्रत्याशी डी.के.भारद्वाज ने गांव-गांव जाकर किया जनसंपर्क।
नेशनल 24 live 
सहसवान(बदायूं) । भारतीय जनता पार्टी से 113 विधानसभा सहसवान के प्रत्याशी डी.के.भारद्वाज ने ग्रामीण क्षेत्र में घर घर जाकर वोट मांगे।
 उन्होंने जनता को विश्वास दिलाते हुए कमल के फूल पर मोहर लगाकर उनके हाथ मजबूत करते हुए पुनः उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार का परचम लहराने की अपील की। 
आज  बुधवार को क्षेत्र के ग्राम कस्बा भक्ता नगला, शाहपुर ताहरखेडा, सुकर्रा, बसोलिया, टोंटपुर करसरी, ठेरा की मड़ैया, चौकीदार की मड़ैया, रामजीत नगला, भज्जी की मड़ैया, लाल साहय की मड़ैया, खयाली की मड़ैया, सुक्की की मड़ैया, रामपुर नेहरा गांव में भ्रमण कर डी.के. भारद्वाज ने घर-घर वोट मांगे और भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने  की अपील की। इस मौके पर विधानसभा संयोजक प्रदीप कुमार, पूर्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष अनुज माहेश्वरी, अबढर शर्मा , सुभाष गौड़ आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। पवन कुमार मिश्रा, मुकेश कुमार, वीरेन्द्र पाल, हरद्वारी लाल आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close