संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (National 24 Live ):: पुलिस ने बीती रात जिठनिईयां के जंगल में कांबिंग कर दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने उनके पास से एक मोटरसाइकिल के साथ 750 ग्राम चरस, दो देशी तमंचे व तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस तथा आर्म एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
घटना जनपद रामपुर के भोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते बुधवार की रात लगभग 9 बजे पुलिस ने जिठनिईया शर्की तथा इंची की मडईयां गांव के जंगल में दो संदिग्ध लोगों को देखा।
उनको देख उन्होंने सूचना भोट थाना पुलिस को दी। सूचना पर थाना अध्यक्ष संजय कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर कमिंग शुरू कर दी।
काबिंग के दौरान पुलिस ने जिठनिईयाँ किसरोल रोड पर बनी पुलिया के पास घूम रहे दो बाइक सवार संदिग्ध लोगों को दबोच लिया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर अजीम नगर थाना क्षेत्र के खंडिया गांव निवासी मोबीन के पास से 500 ग्राम चरस, 12 बोर के तमंचे के साथ दो जिंदा कारतूस तथा गंज थाना क्षेत्र के तौवा कॉलोनी निवासी फरमान से ढाई सौ ग्राम चरस, 315 बोर के तमंचा के साथ एक जिंदा कारतूस बरामद किया।
पुलिस आरोपियो को गिरफ्तार कर थाने ले आई। थाना अध्यक्ष संजय कुमार के अनुसार संदिग्ध लोगों से बरामद मोटरसाइकिल को सीज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस तथा आर्म एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर