चुनाव प्रचार में भाकियू की टोपी और बिल्ले के इस्तेमाल पर लगी पाबंदी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

चुनाव प्रचार में भाकियू की टोपी और बिल्ले के इस्तेमाल पर लगी पाबंदी

Friday, January 21, 2022 | January 21, 2022 Last Updated 2022-01-21T13:48:24Z
    Share

चुनाव प्रचार में भाकियू की टोपी और बिल्ले के इस्तेमाल पर लगी पाबंदी

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (National 24 Live)::
भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष हबीब अहमद ने किसी भी राजनीतिक दल के साथ चुनाव प्रचार में टोपी एवं बिल्ले पर पाबंदी लगा दी है। 

साथ ही साथ उन्होंने तहसील एवं ब्लॉक के नए अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी। उन्होंने 2 कार्यकर्ताओं से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी छीन ली। 

जनपद रामपुर के भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष हबीब अहमद ने आज शुक्रवार को विकास भवन पार्क में किसान पंचायत कर तहसील एवं ब्लॉक के नए अध्यक्षों की घोषणा की। 

पंचायत में मनजीत सिंह अटबाल को बिलासपुर, अमृतपाल भिंडर को चमरोआ, खुशीराम को शाहबाद, लखविंदर सिंह गिल को स्वार तथा चौधरी राजवीर को एक बार फिर सैदनगर का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। 

वीरेंद्र सिंह गंगवार को मिलक, अमीर अहमद को स्वार, साबिर अली को टांडा, राहत खां को शाहबाद एवं छिद्दा नेता को फिर एक बार तहसील सदर की अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

उधर बिलासपुर तहसील के इरफान को अध्यक्ष पद से हटाकर प्रतिपाल सिंह को तथा तहसील मिलक से रामबहादुर को हटाकर एमडी कादरी को तहसील अध्यक्ष बनाया गया है। राम बहादुर को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

जिला अध्यक्ष ने पंचायत मे कहा कि जब तक हाईकमान की ओर से कोई दिशा-निर्देश नहीं आता तब तक कोई भी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में किसी भी दल के उम्मीदवार के प्रचार में गोपी एवं बिल्ले का इस्तेमाल नहीं करेगा। 

बैठक में अजीत सिंह, सलामत भाई, जय सिंह, नदीम खान, पिंटू चौधरी, महेश बाबू, रजा अली, ओम सिंह, हरपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, होरीलाल, अजय बाबू, हरपाल सिंह, शिवलाल, जब्बार भाई, महेश बाबू आदि लोग उपस्थित रहे। 
रिपोर्ट, 
सुधीर शर्मा, रामपुर
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close