नशीली गोली के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नशीली गोली के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Monday, January 17, 2022 | January 17, 2022 Last Updated 2022-01-17T15:13:07Z
    Share

नशीली गोली के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24):: रामपुर नैनीताल नेशनल हाईवे पर पुलिस ने बंद पड़े ढाबे से छापा मारकर नशीली गोलियों के सौदागर को दबोचा। 

पुलिस द्वारा की गई कार्रवाही में आरोपी के पास से 240 नशे की गोली बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। 

जनपद रामपुर के रामपुर नैनीताल हाईवे स्थित भोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज सोमवार को सुबह पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली, कि क्षेत्र के पत्थर खेड़ा गांव में हाईवे स्थित बंद पड़े ढाबे पर एक व्यक्ति नशे की गोली बेच रहा है। 

मुखबिर की सूचना पर पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस ने हाईवे पर बंद पड़े ढाबों पर चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास बंद पड़े एक ढाबे से एक व्यक्ति को दबोच लिया। 

तलाशी लेने पर उस व्यक्ति के पास से 240 नशे की गोलियां बरामद हुई। पूछताछ के बाद उस व्यक्ति ने अपना नाम भोट थाना क्षेत्र के खोदपुरा निवासी शमसुद्दीन बताया। 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर चालान कर दिया।
रिपोर्ट, 
सुधीर शर्मा, रामपुर
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close