रिटायर्ड सीओ ने गोली मारकर की आत्महत्या
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर ( 𝐍𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥 24 𝐋𝐢𝐯𝐞 )::आज बुधवार सुबह रिटायर्ड सीओ अपने रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मौके पर भी पहुंच गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस आत्महत्या की वजह क्या रही परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
घटना जनपद रामपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गड्ढा कॉलोनी निवासी पुरुषोत्तम शरण 2014 में मुरादाबाद से सीओ पद से रिटायर हुए थे।
आज बुधवार सुबह करीब 11 बजे उन्होंने अपने ही लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गये।
सूचना मिलने पर सिविल लाइन कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन जब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक सीओ का एक बेटा और तीन बेटी है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।