केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बदायूँ शहर और इस्लामनगर में सार्वजनिक जनसभा को आज सम्बोधित करेंगे
National 24 live News
बदायूँ ।केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 02 फरवरी को यहाँ पहुँच कर शहर के गांधी ग्राउंड और इस्लामनगर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
उनके आगमन और जनसभा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 2 फरवरी को दोपहर 1:00 बजे हेलीकॉप्टर से इस्लामनगर के केवीएम इंटर कालेज पहुँचेगे। ततपश्चात इस्लामनगर रामलीला मैदान में सहसवान के भाजपा प्रत्याशी डीके भारद्वाज के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
दोपहर 03:00 बजे बदायूँ शहर के पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से आएंगे। ततपश्चात गांधी ग्राउंड में सदर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी महेश चंद्र गुप्ता के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
शाम 4:00 बजे मोहल्ला जवाहरपुरी में सुनीती पम्प के सामने गली में जाकर घर- घर जन सम्पर्क करेंगे।
शाम 4:20 से 5:00 बजे तक गृह मंत्री अमित शाह भाजपा जिला कार्यालय संगठनात्मक बैठक में भाग लेंगे।
ततपश्चात हेलिकॉप्टर से दिल्ली को प्रस्थान कर जाएगे।