नगर पंचायत दढ़ियाल की सप्ताहिक बाजार मे अपना दल एस की चुनावी सभा में उमड़ा जनसैलाब
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24):: आज अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं केंद्रीय मंत्री बहन अनुप्रिया पटेल जी ने 34 स्वार विधान सभा की नगर पंचायत दडियाल की साप्ताहिक वाजार में भाजपा समर्थित अपना दल एस के प्रत्याशी नवावजादा हैदर अली खान उर्फ हमजा मियां के समर्थन में एक जन सभा को सम्वोधित किया।
राष्ट्रीय अध्यक्षा जी ने कहां कि हमने एन.डी.ए गठवंधन से पहला मुस्लिम प्रत्याशी अपनी पार्टी अपना दल एस से 34 स्वार विधान सभा नवावजादा हैदर अली खान उर्फ हमजा मियां को उतारा हैं।
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की नीति हिंदू ,मुस्लिम,सिख ,ईसाई सभी धर्मो सभी के लोगों का चहुंमुखी विकास करने की है।
राष्ट्रीय अध्यक्षा जी ने लोगों से अपील की कि आने वाली दिनांक 14.2.2022 को चुनाव मशीन में निशान कप प्लेट का वटन दवाकर अपना दल एस के प्रत्याशी नवावजादा हैदर अली खान उर्फ हमजा मियां को भारी मतो से जिताये।
जनसभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी घनवीर सिह संधू ने किया और संचालन जिला महासचिव मोहम्मद वकील एडवोकेट जी ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका, स्वार के चेयरमैन शफीक अंसारी, नगर पंचायत मसवासी के चेयरमैन हरीओम मौर्य,नगर पालिका स्वार के पूर्व चेयरमैन हवीव अंसारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जुल्फिकार हुसैन,पूर्व प्रत्याशी लक्ष्मी सैनी,
स्टार प्रचारक जकीउल नासिर, दर्जा राज्य मंत्री रेखा वर्मा, महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष अल्का पटेल, प्रदेश महासचिव पंडित विजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रामपाल गंगवार, आई टी सेल के पूर्व जिला अध्यक्ष अभिषेक पटेल, नगर अध्यक्ष टांडा हाजी वावू, जिला सचिव शैलेश वर्मा,
हुसैन प्रधान ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य इस्लाम वल्ली ,संजय चौधरी, पूर्व प्रधान पिंकी गौतम ,जिला मंत्री राजकुमार चौहान ,मंडल अध्यक्ष टांडा ग्रामीण सहित अपना दल एस व भाजपा के संगठन के सैकडो पदाधिकारी व हजारों की संख्या में क्षेत्रवासीयो का जनसैलाव उपस्थिति था।