चौधरी छोटू राम महाविद्यालय में शिविर के दूसरे दिन चलाया जागरूक अभियान
मुजफ्फरनगर ( मो सुहैल ) 22 मार्च चौधरी छोटूराम महाविद्यालय मुज़फ़्फ़रनगर में चल रहे सात दिवसीय शिविर के दुसरे दिन का शुभारंभ माँ सरस्वती के चरणो में फूल अर्पण तथा दीप जलाकर किया गया ।
दिन के प्रथम सत्र में सभी छात्र/ छात्राओं ने अपनी चयनित बस्ती में जाकर आंशिक श्रमदान किया तथा लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया । दिन के दूसरे सत्र में विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर ए के सिंह ने सभी छात्र/छात्रों को क्लाइमेट चेंज एवं जल संरक्षण के बारे में विस्तृत रूप से बताया ।
इन्होंने जल के महत्व को बताते हुए इसके संरक्षण पर ज़ोर दिया तथा जल संरक्षण की विभिन्न विधियों की जानकारी दी तथा डॉक्टर गिरिराज किशोर जीने छात्रों को अनुशासन के महत्व के बारे में बताया ल
कार्यक्रम का सामूहिक संचालन डॉक्टर आई॰ डी॰ शर्मा (रा॰ से॰ यो॰ यूनिट -२), श्री अभिषेक सिंह (रा॰ से॰ यो॰ यूनिट -१), तथा डॉक्टर जोनी कुमार ((रा॰ से॰ यो॰ यूनिट -३) ने किया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में वालंटियर भगत सिंह अक्षित कुमार, रोहित गिरी,सौरभ पाल, वैशाली त्यागी, शुभालक्ष्मी रफत अंजुम, खुशबू, काजल शर्मा , तान्या, अंजलि तथा तनु राठी का विशेष योगदान रहा।