विपरीत दिशा में चल रहा बाइक सवार डिवाइडर से टकराकर हुआ घायल
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24): घटना जनपद रामपुर की नेशनल हाईवे स्थित लोहा गांव के पास की है, जहां जनपद बरेली की मीरगंज नगर निवासी अनीश हाईवे पर विपरीत दिशा से अपने घर जा रहा था।
गाँव लोहा व मिलक के बीच सामने से आ रही एक कार से बचाने के चक्कर में बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गया।
डिवाइडर से टकराकर बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में अनीस भी घायल हो गया। सूचना मिलने पर उसके रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए।
रिश्तेदारों के पहुंचने के बाद उसे एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया।