हाईस्कूल अग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न
बिसौली-सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में
माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न
हुई
केंद्र व्यवस्थापक डॉ0नरेश चन्द के अनुसार प्रथम पाली में हाईस्कूल अग्रेजी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 483 में 63 परीक्षार्थी अनुपस्थित व 420 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
सेक्टर मजिस्ट्रेट अमर सिंह अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग व स्टेटिक मजिस्ट्रेट नत्थू लाल शर्मा अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक बृजमोहन सिंह की उपस्थिति में परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई।
केंद्र पर राजकुमार शर्मा शहदत बख्श प्रवीण मिश्रा विपल्व भारती अश्वनी शर्मा ने परीक्षार्थियों की तलाशी ली।