हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न
आज रामशरण वैद्य आदर्श इण्टर कॉलेज मई-बसई में माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई।
केंद्र व्यवस्थापक राकेश कुमार शर्मा के अनुसार प्रथम पाली में हाई स्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा में कुल 354 परीक्षार्थी पंजीकृत थे,
जिसमें 51 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।स्टेटिक मजिस्ट्रेट डॉ संजीव कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी सलारपुर तथा बाह्य केंद्र
व्यवस्थापक श्रीमती मरियम जमीला की उपस्थिति में परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई।केंद्र पर हरदीप सिंह,रामाधार शर्मा,विश्वेश पाठक,कामेंद्र सिंह,अमित पाराशरी परीक्षा टीम के रूप में उपस्थित रहे।