रोजा इफ्तार कर मांगी मुल्क में अमन और भाईचारे की दुआ, बताई रमजान और रोजे का अहमियत
बिसौली- माह ए मुबारक रमजान में जगह-जगह रोजा इफ्तार पार्टियां हो रही हैं चन्दौसी मेडिकल स्टोर पर मकसूद अली द्वारा रोजा इफ्तार कराया गया
रोजा इफ्तार से पहले सभी ने अमन चैन और मुल्क की सलामती की दुआ मांगी रोजा के मौके पर इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने रोजा इफ्तार किया. रोजा इफ्तारी से पहले रोजेदारों ने हाथ उठाकर मुल्क की अमन चैन के लिए दुआएं मांगी.
इफ्तार पार्टी में नगर पालिका चेयरमैन बिसौली अबरार अहमद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नदीम खान,शेर अली,नन्हे अली सलमान अली डॉ मकसूद अली मुर्तजा अली शकीर अहमद सलीम सैफी सहित मुस्लिम समाज के बड़े-बुजर्ग, नौजवान व बच्चों ने शिरकत की।
राजकुमार शर्मा बिसौली