तहसील मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौपे
National 24
बदायूं। ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा) बदायूं ने पत्रकारो की 8 सूत्रीय मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी बदायूं को तथा बिसौली, बिल्सी और दातागंज में एसडीएम को ज्ञापन सौपें गये है। आईरा पदाधिकारियों ने पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार फर्जी मुकदमे व अन्य मामलों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम व एसडीएम को सौपें है।
ज्ञापन के दौरान मांग की गयी है कि 1. पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कठोर नियम बनाए जाएं। 2. पत्रकारों को कवरेज के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सहयोग तथा सम्मान दिया जाएं। 3. पत्रकारों पर लगाए जा रहे फर्जी मुकदमे पर अभिलंब रोक लगाई जाएं। 4. पत्रकारों पर दर्ज फर्जी मुकदमे तत्काल वापस लेकर उच्चाधिकारियों व राजपत्रित अधिकारी द्वारा जांच के उपरांत दोष सिद्ध होने पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएं। 5. पत्रकारों के लिए मानदेय की सुविधा लागू की जाए। 6. गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी परिवहन बसों में नि:शुल्क यात्रा का नियम लागू किया जाए। 7. मान्यता एवं गैर मान्यता वाले पत्रकार के परिवार को कम से कम 1० लाख के मुफ्त इलाज की सुविधा लागू की जाए। 8. दैनिक समाचार पत्र पत्रकारों की तरह मासिक पाक्षिक व साप्ताहिक समाचार पत्र के पत्रकारों को सूचना विभाग द्वारा वीआईपी एवं चुनाव संबंधी कवरेज हेतु सूचना विभाग द्वारा पास जारी किए जाने चाहिए। संगठन के प्रदेश महासचिव आईरा अबरार अहमद ने कहा कि आईरा किसी भी पत्रकार साथी के साथ हो रहे शोषण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। संगठन के जिलाध्यक्ष ठा. वेदपाल सिंह ने कहा कि सभी पत्रकार साथियों को संगठित रहना चाहिए तथा किसी भी पत्रकार साथी पर कोई भी दिक्कत आने पर सभी के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए। बदायूं मे ज्ञापन के दौरान संरक्षक सुरेश प्रसाद शर्मा, राजीव पाल, कोषाध्यक्ष केपी यादव, उपाध्यक्ष अमित पिप्पल, अरविन्द गौतम, धर्मवीर सिहं, राहूल शर्मा, पवन चौहान, सौरभ सिहं एवं तहसील मुख्यालयों पर आईरा की समस्त ईकाई की मौजूदगी में ज्ञापन सौपे गये है।
नेशनल 24 से एडिटर इन चीफ राहुल शर्मा