रैली निकाल कर बच्चों ने सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रैली निकाल कर बच्चों ने सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Thursday, May 19, 2022 | May 19, 2022 Last Updated 2022-05-19T13:08:43Z
    Share
रैली निकाल कर बच्चों ने सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

बिसौली- सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया के छात्र-छात्राओं ने गांव में जागरूकता रैली निकाली और लोगों को ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया।

रैली से पूर्व विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक शहदत बख्श ने सभी छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों के पालन की शपथ दिलाई प्रधानाचार्य डॉ नरेश चन्द ने कहा कि जीवन अमूल्य है। इसलिए हमें सदैव सड़क पर चलते समय सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए।

मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं। वाहन चलाने समय जरूरी है कि खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। कार चलाते समय सीटबेल्ट लगाना न भूले। एक भूल बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

कार्यक्रम में शहादत बख्श राजकुमार शर्मा नीरज चौहान विपलव भारती प्रवीण मिश्रा अरुण सक्सेना अशोक सक्सेना प्रकाश चन्द सक्सेना अश्वनी शर्मा परवेज आलम यश पाल सिंह आदि रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close