ग्राम पंचायत कतगांव के लोगो ने गौशाला के लिए भूसा दान किया
National 24
Bdn
बगरैन - ब्लाक बजीरगंज के कस्वा बगरैन मे भाजपा सरकार द्वारा स्थायी गौशाला का निर्माण कर दिया गया ,जिसमे लगभग चार दर्जन गाय रहती हैं।
सरकार द्वारा गौशाला मे गायो के भरन पोषण के लिए बजट भी देती है , लेकिन चारे की कमी रहती है जिलाधिकारी महोदय बदायूं ने लोगो से भूसा दान करने की अपील की है
जिससे गायो का चारा कम न पडे , ब्लाक बजीरगंज के ग्राम सभा कतगांव के प्रधान पति मुकेश पाल ,तेजपाल ,राजेश शर्मा, ग्राम रोजगार सेवक प्रदीप कुमार, राशन डीलर तेजपाल ,सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार राहुल शर्मा, मास्टर दीनानाथ शर्मा ,एवं ग्राम पंचायत सचिव विनोद कुमार आदि लोगों का भरपूर सहयोग रहा।
लोगो ने स्वेच्छा से लगभग 15 क्लंटल भूसा दान किया , जिसे ट्राली द्वारा गैशाला बगरैन भिजवाया गया ।
एडिटर इन चीफ
राहुल शर्मा