छज्जा गिरने से एक युवक की मौत दूसरा घायल
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर(एन 24): भोट थाना क्षेत्र के गांव में घर का छज्जा गिरने से मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा उसका साथी घायल हो गया।
वही आसपास के लोगों ने पहुंचकर दोनों को मलबे से निकाला तथा अस्पताल भेजा। जहाँ डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
घटना जनपद रामपुर के थाना भोट के रामपुरा गांव की है जहां गांव निवासी राम कुमार की दो पुत्रियों की आज शुक्रवार को बारात आनी है।
जिसमें शादी की तैयारियों को देखते हुए कैमरी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी ओमप्रकाश
(20) तथा संजू सैनी(18) घर में लाइट और डीजे की फिटिंग कर रहे थे।
ओमप्रकाश दीवार के छज्जे पर चढ़कर लाइट के तार जोड़ रहा था कि अचानक भरभरा कर छज्जे नीचे गिर गया। उधर संजू सैनी छज्जे के नीचे खड़ा था।
ओमप्रकाश और संजू छज्जे के नीचे मलबे में दब गए। छज्जा गिरने से घर में मौजूद मेहमानों में चीख-पुकार मच गई। जिसमें आस पास से ग्रामीण भी एकत्रित हो गए।
मलबे में दबे दोनों युवकों को बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल संजू सैनी को मृत घोषित कर दिया।